लापरवाही पर बड़ा एक्शन- सिवनी में पंचायत सचिव और पटवारी निलंबित

mp news suspended

सिवनी, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में शासकीय कामों में लापरवाही पर एक के बाद एक कार्रवाई जारी है। अब सिवनी जिले (Seoni district)  में एक पंचायत सचिव (Panchayat Secretary) और  एक पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspended) कर दिया है।यह कार्रवाई जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) पार्श जायसवाल द्वारा की गई है।

यह भी पढ़े.. MP Weather : एक साथ 4 सिस्टम फिर एक्टिव, मप्र के इन जिलों में बारिश के आसार

मिली जानकारी के अनुसार, सिवनी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पार्श जायसवाल ने इमरत सिंह डहेेरिया सचिव ने जिले के छपारा विकासखंड अंतर्गत ग्राम बीजादेवरी जनपद पंचायत छपारा में 08 मार्च को बैलजोड़ी पट प्रतियोगिता का आयोजन करने पर निलंबित कर दिया है। इसमें छिंदवाड़ा जिले (Chhindwara District) कि विकासखण्ड-अमरवाड़ा के आसपास के लगभग एक हजार व्यक्ति उक्त कार्यकम में सम्मिलित थे।

वही सिवनी के पटवारी हल्का नंबर 24 और 25 राजस्व निरिक्षक मंडल चमारी खुर्द छपारा के द्वारा कोरोना वायरस को लेकर जारी एडवायजरी और वरिष्ठ अधिकारियों की अवहेलना किए जाने पर अनुविभागीय अधिकारी और दंडाधिकारी लखनादौन द्वारा हीरालाल ड़हेरिया पटवारी को निलंबित कर दिया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews