
Seoni News : देशभर में इन दिनों कोहरे का कहर देखने को मिल रहा है। जिसके कारण आए दिन सड़क हादसे की घटना सुनने को मिल रही है। ऐसा एक भी दिन नहीं गुजर रहा जब हमें यह सुनने को ना मिले कि इस जगह हादसे में इतने लोगों ने अपनी जान गवाई हो। इससे बचाव का एक मात्र तरीका यह है कि अत्यधिक कोहरे में यात्रा करने से बचें क्योंकि इस दौरान 100 मीटर की दूरी का नजारा भी देख पाना बेहद कठिन होता है। अगर बहुत ज्यादा जरूरी हो तब ही घर से बाहर निकले। इस दौरान कोशिश करें कि गाड़ी को धीमी गति से चलाएं, लाइट्स जलाए रखें। साथ ही, सीट बेल्ट लगाना ना भूलें।
भीषण सड़क हादसा
इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में भी रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां पर तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को रौंद दिया। जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई। जिसके बाद इलाके में अफरा- तफरी मच गई और पुलिस को घटना की सूचना दी गई। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक के शव को अपने कब्जे में ले लिया। जिसकी पहचान संतोष देशमुख के रुप में की गई है जो कि उगली थाना क्षेत्र के खामी गांव का रहने वाला है।
मातम का माहौल
मिली जानकारी के अनुसार, बस और बाइक में टक्कर हो गई। जहां खुन से ही सड़क रंग गई। फिलहाल, मामले की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इधर, युवक के घरवालों का रो- रो कर बूरा हाल हो रहा है। पूरे परिवार में मातम का माहौल बना हुआ है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

