सटोरियो का साथी SDOP पकड़ा गया

सटोरियो का साथी SDOP पकड़ा गया

सिवनी।
मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने एसडीओपी को 20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।आरोप है कि एसडीओपी ने आवेदक को सट्टा खिलवाने में सहयोग किया था औऱ लगातार पैसों के लिए दबाव बना रहा था।

जानकारी के अनुसार, सिवनी मालवा एसडीओपी शंकरलाल सोनया को लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते हुए रंगहाथों गिरफ्तार किया है।आरोप है कि एसडीओपी ने आवेदक को सट्टा खिलवाने में सहयोग प्रदान करने के लिए 21 जनवरी को 20,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी, इसके बाद आवेदक दीपक धन्यासे पिता स्व0 श्री शिवप्रसाद धन्यासे ने सागर लोकायुक्त में शिकायत की थी, जिसके बाद लोकायुक्त ने योजना बनाकर आरोपी शंकरलाल सोनया को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के सामने डॉक्टर्स लाइन प्रथम तल पर आवेदक से रिश्वत राशि 20,000 रुपये लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews