बीजेपी विधायक के बंगले पर चला बुल्डोजर

बीजेपी विधायक के बंगले पर चला बुल्डोजर

सिवनी।

 इन दिनों राजस्व विभाग द्वारा जिला मुख्यालय में अतिक्रम अभियान चला कर सख्ती से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है। और सिवनी के बीजेपी विधायक दिनेश राय का बबरिया रोड स्थित बंगला भी इस अतिक्रमण अभियान की जद में आ गया है। हालांकि विधायक दिनेश राय ने अपना बंगला अतिक्रमण अभियान की जद में आने के बाद विरोध करने की बजाय एक पहल भरा कदम उठाया है।

 राजस्व विभाग द्वारा अतिक्रम का सीमांकन करने के बाद विधायक दिनेश राय के बंगले की बाउंड्री वाल और पोर्च को चिन्हित किया था। और विधायक दिनेश राय ने राजस्व अमले की कार्रवाई का सम्मान करते हुए। खुद ही राजस्व अमले द्वारा निशान लगाये जाने के बाद बंगले की बाउंड्री वाल और पोर्च को जेसीबी से तुड़वा दिया है।

 विधायक द्वारा खुद ही अपने बंगले को बाउंड्री वाल और पोर्च तुड़वाने के इस कदम ने राजस्व विभाग के अतिक्रमण अभियान का समर्थन करने का संदेश दिया है।खुद के बंगले पर बुलडोजर चलने के बावजूद विधायक ने  अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई का समर्थन किया।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews