पूूर्व विधायक ने कही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उड़ाने की बात, देखिये वीडियो

ramgulam uike

सिवनी, सपना जाटव। जिले के परिसीमन से पहले घंसौर विधानसभा क्षेत्र से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के विधायक रहे रामगुलाम उइके (ex-mla ramgulam uike) का विवादित वीडियो वायरल हो रहा है। अपने बयान में उइके ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी को बम से क्यों नहीं उड़ाया जा रहा है। इस वीडियो में पूर्व विधायक को कहते सुना जा सकता है कि जब इंदिरा गांधी को गोली मारी जा सकती है और राजीव गांधी को बम से उड़ाया जा सकता है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को क्यों नहीं उड़ाया जा रहा है।

गोंडवाना पार्टी के पूर्व विधायक कोरोना के उपचार पर सवाल उठाया, लेकिन वो यहीं पर नहीं रूके। उन्होंने यह भी कहा कि इन सब के हत्यारे हमारे देश में ही मौजूद है और आज ये सत्ता तक पहुंच गए है। रामगुलाम उइके लगभग 3 दिन पहले सिवनी जिले के धनोरा ब्लाक के ग्राम कुडारी में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के एक कार्यक्रम में आदिवासियों के बीच बोल रहे थे, और यहीं उन्होने ये विवादित बयान दिया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews