VIDEO: डिवाइडर से टकराने के बाद पलटे टैंकर में लगी आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

VIDEO: डिवाइडर से टकराने के बाद पलटे टैंकर में लगी आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

सिवनी।

जिले के लखनादौन थाना अंतर्गत गणेशगंज गांव के नजदीक फोर लेन सड़क पर डिवाइडर से टकराने के बाद पलटे टेंकर में भीषण आग लग गई। जैसे ही टेंकर पलटा ड्राइवर और कन्डेक्टर ने टेंकर से कूद कर खुद की जान बचा ली वही देखते ही देखते टेंकर धू धू कर जल उठा। 

आग इतनी भीषण थी कि धुंए का गुब्बार दूर से ही दिखाई दे रहा था। टेंकर में आग लगने की घटना के बाद NH7 सड़क पर दोनों तरह कई किलो मीटर गाड़ियों का लंबा जाम लग गया। बताया जा रहा है जबलपुर से लांजी बालाघाट जा रहे टेंकर में पेट्रोल और डीजल दोनों होने की वजह से मौके पर पहुंची तीन फायर की गाड़ियों द्वारा आग पर काबू नही पाया जा सका। तीन घण्टे बाद पूरी तरह टेंकर जल जाने के बाद आग खुद ही शांत हो गई। जिसके बाद सड़क पर आवागमन शुरू हुआ।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews