Seoni News: सिवनी में करंट की चपेट में आने से बाघ की मौत, NTCA की गाइड लाइन के तहत किया गया पोस्टमॉर्टम

Seoni News: सिवनी में करंट की चपेट में आने से बाघ की मौत, NTCA की गाइड लाइन के तहत किया गया पोस्टमॉर्टम

Seoni News : मध्यप्रदेश के सिवनी में वन्य प्राणियों के शिकार का सिलसिला लगातार जारी है। बता दें शिकारी करंट लगाकर वन्य प्राणियों का शिकार कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर जंगल में 11 केवी बिजली लाइन फैलाया गया था, जिसकी चपेट में आने से नर बाघ की मौत हो गई। जिससे वन विभाग की टीम में हड़कंप मच गया। वहीं, टीम ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। एनटीसीए की गाइड लाइन के तहत बाघ के शव का पोस्टमॉर्टम करने के बाद शव को जला दिया है।

बरकमपाठ गांव का मामला

दरअसल, मामला दक्षिण सामान्य वनमंडल के रूखड वन परिक्षेत्र की दरासी बीट के बरकमपाठ गांव का है। जहां वन अमला को गश्ती के दौरान चौपर नाला से लगे जंगल व खेत की सीमा पर बाघ का शव दिखाई दिया। जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। सूचना पाते ही मौके पर डॉक्टर अखिलेश मिश्रा पहुंचे और बाघ के शव का पोस्टमार्टम किया।

करंट लगाकर किया शिकार

वहीं, वन परिक्षेत्र रूखड़ के रेंजर दानिस उइके ने बताया कि घटनास्थल पर 11 केवी बिजली लाइन से करंट फैलाने के साक्ष्य मिले हैं। खेत से लगी जंगल की सीमा तक खूटी लगाकर वन्यप्राणी का शिकार करंट फैला किया गया। अधिकारियों की टीम ने मौके से खूटियां भी जब्त की हैं। डाग स्क्वायड टीम घटनास्थल के आसपास के दो किलोमीटर के दायरे में तलाशी अभियान चला रही है। बाघ के शव में सभी अंग पूरी तरह सुरक्षित मिले हैं। मृत बाघ करीब 8 साल का वयस्क नर है, जिसका क्षेत्र में मूवमेंट था। जिसके बाद मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और उससे पुछताछ की जा रही है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews