मध्य प्रदेश में यहां भूंकप के झटके से दहशत में लोग, घरों से बाहर निकले

मध्य प्रदेश में यहां भूंकप के झटके से दहशत में लोग, घरों से बाहर निकले

सिवनी| डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) के सिवनी (Seoni) में धरती हिलने से लोग दहशत के बीच दिन गुजार रहे हैं| जिले में शनिवार दोपहर 12:49 में एक बार फिर भूकंप (Earthquake) का जोरदार झटका महसूस किया गया। जमीनी सतह से ऊपर प्रथम, द्वितीय, तृतीय मंजिल में रहने वाले लोगों को यह भूकंप का झटका और भी ज्यादा जोरदार तरीके से महसूस हुआ।

शनिवार दोपहर में महसूस हुए कंपन के झटके की तीव्रता कितनी थी, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। जबलपुर भू-सर्वेक्षण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि भूकंपीय मीटर का आंकलन के बाद इस बारे में कुछ कहा जा सकेगा। बता दें कि सिवनी में दो दिन पहले ही भूकंप के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकल आए थे और कई घरों की दीवारों में दरार पड़ गई थी।

शनिवार को भूकंप का झटका महसूस किया गया| बताया जा रहा है घरों के पलंग, कुर्सी-टेबिल, सोफा, खिड़की-दरवाजे सहित पूरा भवन कांप गया। घर, दुकान व सरकारी दफ्तर में मौजूद लोग बिल्डिंग से बाहर आ गए। जबलपुर के भू सर्वेक्षण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि भूकंपीय मीटर के आंकलन के बाद इस बारे में कुछ कहा जा सकता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews