सिवनी के अन्नपूर्णा मंदिर में हुई लाखों की चोरी, श्रद्धालु कर रहे सुरक्षा व्यवस्था की मांग

Chori Police Robbery

Seoni News : मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा। जिसका एक ताजा मामला लखनादौन थाना अंतर्गत पिठैरा में स्वामी शंकराचार्य नारायणानंद तीर्थ जी महाराज का आश्रम से सामने आया है। जहां अन्नपूर्णा मंदिर को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। जिसके बाद से ही परिसर में सनसनी फैल गई। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वहां का निरीक्षण किया और आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आश्रम में दी जाती है वेद की शिक्षा

बता दें कि आश्रम में वेद की शिक्षा दी जाती है। जिसके लिए करीब 80 से 90 बच्चे आश्रम में आते हैं। इसके अलावा, यह मंदिर जिले के भक्तों के लिए आस्था का मुख्य केंद्र है। साथ ही, हर साल गुरू पूर्णिमा के अवसर पर देश के कोने- कोने से भी हजारों श्रद्धालु आश्रम पहुंचते है। जिसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी मंदिर प्रशासन की है।

कड़ी सुरक्षा की मांग

वहीं, इस घटना में चोरों ने मंदिर से दानपेटी के साथ-साथ मां अन्नपूर्णा के लगभग पांच तोला सोना चांदी के जेवर चुरा लिए थे। फिलहाल, पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव ने शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।इसी कड़ी में भक्तों ने भी पुलिस प्रशासन से मंदिर की कड़ी सुरक्षा की मांग की है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews