
Seoni News : मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल आज सिवनी जिले के धनौरा आएंगे। जहां वो कई सारे कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। जिसके लिए पहले से ही सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सुरक्षा व्यवस्था का खास इंतजाम किया गया है। जिसे लेकर कलेक्टर क्षितिज सिंघल और पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव ने कल धनौरा पहुंचकर व्यवस्थाओं की जांच की। साथ ही, संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश भी दिए।
सीधी से पहुंचेंगे धनौरा
बता दें कि राज्यपाल आज सुबह अपने निर्धारित समानुसार, सीधी से धनौरा पहुंचेंगे। जहां वोसिकल सेल एनिमिया उन्मूलन शिविर और स्वास्थ्य शिविर का अवलोकन करेंगे। साथ ही, हॉस्टल में रहने वाले बच्चों से चर्चा करेंगे। जिसके बाद वो वहां से ग्राम पंचायत भवन और आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण करेंगे।
कड़ी निगरानी
केवल इतना ही नहीं, वो ग्रामीणों से शासकीय योजना का लाभ लेने वाले हितग्राहियों से भी विस्तृत चर्चा करेंगे। इस दौरान उनके लिए कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। चप्पे- चप्पे पर सेना के जवान तैनात किए गए हैं। आवगमन करने वाले लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

