Seoni News: सिवनी में हुआ भीषण सड़क हादसा, मौके पर हुई मां की मौत, बेटे का इलाज जारी

Seoni News: सिवनी में हुआ भीषण सड़क हादसा, मौके पर हुई मां की मौत, बेटे का इलाज जारी

Seoni News : मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां सिवनी से मंडला जा रहे पिकअप वाहन का टायर फट जाने के कारण यह घटना घटी, जिसके कारण वाहन अनियंत्रित होकर बाइक से जा टकराई। जिससे मौके पर ही एक महिला की मौत हो गई जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया है, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है।

इलाके में मचा हड़कंप

मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवक रवि अहिरवार तहसीलटोला का रहने वाला है जो अपनी मां रामप्यारी अहिरवार के साथ बाइक से जा रहा था। तभी रास्ते में पिकअप का टायर फूट गया, जिसके कारण पिकअप अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई। हादसे में मां की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

इलाज जारी

स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार देकर नागपुर रेफर कर दिया गया। फिलहाल, युवक की हालत नाजूक ही बताई जा रही है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews