Seoni News: बस संचालकों की मनमानी, यात्री परेशान, ओवरलोड किए जा रहे वाहन

BUS
Seoni News : सिवनी जिले में बस संचालकों की मनमानी से परेशान यात्रियों ने कल देर शाम बस रुकवाकर नाराजगी जताई और सड़क पर बैठ गए। बता दें कि छिंदवाड़ा के बस संचालकों की ओर से जबलपुर के मध्य यात्री बसों का संचालन किया जा रहा था। इनमें से एक एसएमटी बस में सवार यात्री उस समय भड़क गए और यह कदम उठाया। दरअसल, बस नम्बर एमपी 28 पी 133 में वाहन परिचालक ने क्षमता से ज्यादा सवारियों को बैठा लिया था।

AC क्लास का लिया किराया

मामले को लेकर यात्रियों ने बताया कि, बस में सफर करने के लिए उनसे एसी क्लास का किराया लिया गया लेकिन पूरे रास्ते भर AC बंद थी। इसके अलावा, बस में जरुरत से ज्यादा यात्रियों को भर लिया गया। जिससे उन्हें परेशानी होने लगी और वो भड़क उठे। जिसके बाद उन्होंने चालक से बोल कर बस को छिंदवाड़ा-सिवनी मार्ग पर स्थित ग्राम बम्होड़ी के समीप पेट्रोल पंप के पास रोकवाया और सड़क पर उतरकर बैठ गए।

मौके पर पहुंची पुलिस

वहीं, पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह यात्रियों को समझाबुझा कर बस को छिंदवाड़ा की ओर रवाना कर दिया। साथ ही, बस संचालक को आगे से इस बात का विषेश ध्यान रखने की समझाइिश दी ताकि यात्रियों को परेशानी न हो।
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews