
Seoni News : मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां मवेशियों से भरी पिकअप और कार में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें दो लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं जबकि 2 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना के बाद इलाके में अफरा- तफरी मच गई। वहीं, स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
घायल में पुलिसकर्मी भी शामिल
दरअसल, मामला सिवनी जिले के धनौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़े घाट के पास का है। जहां मवेशियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर कार से जा टकराई। इस हादसे में एक पुलिसकर्मी के भी घायल होने की सूचना मिली है। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनौरा में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, हादसे में दो मवेशियों की मौत हो गई है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

