सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट पर पुलिस ने आठ लोगों को भेजा जेल

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट पर पुलिस ने आठ लोगों को भेजा जेल

सिवनी| अयोध्या मामले में फैसले के बाद पुलिस मुख्यालय से ख़ास तौर पर सोशल मीडिया पर निगरानी रखने के निर्देश जारी किये गए थे| जिसके चलते भड़काऊ सामग्री, अफवाहों पर पुलिस लगाम लगा सकी| जहां भी इस तरह के मामले सामने आये पुलिस ने सीधे गिरफ्तारी की कार्रवाई की है| सिवनी जिले में फैसले के मद्देनजर प्रभावशील धारा 144 का उल्लंघन करने पर पुलिस ने रविवार को आठ व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले से ही पुलिस पूरी तरह अलर्ट है| वहीं सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट के माध्यम से शांति का माहौल बिगड़ने वालों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है| अलग-अलग थाना क्षेत्रों में संबंधितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है।  पीआरओ राजेश परते ने बताया कि थाना छपारा क्षेत्र में व्‍हाट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर ग्रुप एडमिन राधे गज्जाम बिहिरिया व आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले शेर दिल रंजीत सिंह निवासी सिवनी के खिलाफ धारा 188, 295 ए भादवि, 66 (ए) (बी) आईटी एक्ट 2000 के तहत प्रकरण दर्ज कर जेल भेजा है| 

थाना कोतवाली में राजेश (44) पिता कोमल चंद जैन आजाद वार्ड, ऐश्वर्य (30) पिता कैलाश चंद पोतदार बुधवारी बाजार, विवेक उर्फ छोटू पिता उमाकांत बघेल लूघरवाड़ा व पंकज (21) पिता किशोर जेठानी नेहरु रोड हनुमान मंदिर व थाना केवलारी में राजा राज (40) पिता ढोलनसिंह राजपूत डुंगरिया चौकी छींदा व संतोष (30) पिता छत्रपाल जंघेला बजरंग कॉलोनी केवलारी निवासी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। सभी आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews