सिवनी में एक किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकालकर किया सीएए का समर्थन

सिवनी में एक किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकालकर किया सीएए का समर्थन

सिवनी। सपना तिलक जाटव।

सिवनी में को नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में नागरिक परिषद  द्वारा एक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। नगर के मिशन स्कूल ग्राउंड से शुरू हुई है तिरंगा यात्रा गणेश चौक शुक्रवारी चौक नेहरू रोड होते हुए नगर पालिका तिराहा बस स्टैंड होते हुए कचहरी चौक पहुंची जहां वापस मिशन स्कूल ग्राउंड में इस विशाल यात्रा का समापन किया गया। इस विशाल यात्रा में लगभग एक किलोमीटर लंबा तिरंगा जन आकर्षण का केंद्र रहा जिसे लोग पैदल लेकर नगर के प्रमुख मार्गों में निकले थे।

भारत माता की जय और वी वांट सीएए के नारों के बीच इस रैली में केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, बालाघाट सिवनी सांसद ढाल सिंह बिसेन, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और आमजन उपस्थित रहे। लगभग ढाई हजार की इस भीड़ में महिला शक्ति भी बड़ी तादाद में उपस्थित रही  मंत्री कुलस्ते ने कहा किसी सीएए के समर्थन में जो यह रैली आयोजित की गई है इसमें सभी धर्म समाज के लोगों ने हिस्सा लिया उन्होंने यह भी कहा कि विपक्षी पार्टियां इसमें भ्रम फैला रही हैं जबकि भारत में रहने वाला हिंदू हो या मुसलमान किसी की भी नागरिकता को सीए के कारण कोई परेशानी नहीं है

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews