स्कॉर्पियो और कार के बीच भीषण टक्कर, हादसे में दो लोगों की मौत, 5 घायल

accident-seoni

सिवनी, सपना जाटव| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) के सिवनी (Seoni) जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे (Road accident) में दो लोगों की मौत हो गई| लखनादौन थाना अंतर्गत गणेशगंज के पास पंचवटी ढाबे के सामने शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियों दूसरी कार से टकरा गई| हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हुए हैं, जिन्हे इलाज के लिए लखनादौन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, जबलपुर-नागपुर नेशनल हाइवे 44 पर गणेशगंज के पास पंचवटी ढाबे के सामने सुबह यह हादसा हुआ| जब सिवनी से जबलपुर की ओर जा रही एक तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो एक बाइक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर डिवाइडर क्रास कर दूसरी ओर से जा रही कार से टकरा गई| टक्कर बहुत ही भीषण थी, हादसे में बाइक सवार भी घायल हुआ है| इस भीषण सड़क हादसे में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

इस दर्दनाक हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई, जिनका नाम सुनील गुरुनानी व किशोर पटले बताया गया है । जबकि 5 गंभीर रूप से घायल है। गंभीर घायलों का इलाज के लिए लखनादौन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews