
Seoni News : मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां NH 44 नेशनल हाईवे पर नागपुर से सिवनी की ओर जा रही पिकअप वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
जांच जारी
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम रिजवान था जो कि गोपालगंज का निवासी बताया जा रहा है। वहीं, कुरई थाना प्रभारी मदनलाल मरावी ने बताया कि पिकअप चालक घटना स्थल से भाग गया। जिसके पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। जिसकी तलाश जारी है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

