Seoni News : मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां NH 44 नेशनल हाईवे पर नागपुर से सिवनी की ओर जा रही पिकअप वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
जांच जारी
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम रिजवान था जो कि गोपालगंज का निवासी बताया जा रहा है। वहीं, कुरई थाना प्रभारी मदनलाल मरावी ने बताया कि पिकअप चालक घटना स्थल से भाग गया। जिसके पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। जिसकी तलाश जारी है।
ये भी पढ़ें
1लखनादौन नगर परिषद् में बड़ा भ्रष्टाचार, EOW ने अध्यक्ष सहित 23 पर दर्ज की एफआईआर
2सिवनी पेंच में मासूम बाघ शावक की मौत, वन्यजीव संरक्षण पर फिर खड़े हुए सवाल
3सिवनी: धान खरीदी में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, खरीदी प्रभारी और कंप्यूटर ऑपरेटर रंगे हाथ गिरफ्तार
4धोखाधड़ी की FIR लिखने प्रधान आरक्षक ने मांगी 5 लाख रुपये रिश्वत, 75,000 लेते लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा