सिवनी में हुए सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों ने बस को किया था आग के हवाले, SP ने आरोपियों पर किया इनाम घोषित

सिवनी में हुए सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों ने बस को किया था आग के हवाले, SP ने आरोपियों पर किया इनाम घोषित

Seoni News : मध्यप्रदेश के सिवनी में 8 दिसंबर को एक सड़क हादसा हुआ था, जिसमें तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मार दी थी। जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई। जिसके बाद गुस्साए लोगों ने बस को आग के हवाले कर दिया था। दरअसल, मामला सिवनी- मंडला रोड का था। जहां तेज रफ्तार से आ रही बस ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौकास्थल पर ही उसकी मौत हो गई थी। मृतक की पहचान कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र के माहुलझीर निवासी जगदीश परिहार के रुप में की गई थी जो कि शाम के करीब 5.30 बजे अपने घर वापस जा रहा था। तभी यह घटना घट गई।

50 हजार का इनाम घोषित

वहीं, पुलिस ने मामले सभी की तलाश में जुटी हुई है। बता दें कि कान्हीवाड़ा पुलिस ने बस को जलाने वाले अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश जारी है। जिसके लिए पुलिस ने 50 हजार का इनाम देने की घोषणा की है। साथ ही, पुलिस ने इस बात की घोषणा की है कि जानकारी देने वालों और फोटो वीडियो उपलब्ध कराने वाले लोगों का नाम भी गुप्त रखा जाएगा।

बस में 25 यात्री थे सवार

बता दें हादसे के दौरान बस में 25 यात्री सवार थे जो कि घटना के बाद बस से उतर गए थे। भीड़ और हंगामा बढ़ता देख वे दूसरे वाहनों से चले गए। वहीं, बस का चालक भी मौके से फरार हो गया था। जिसकी तलाश अभी भी जारी है। दरअसल, घटना के बाद वहां मौजूद ग्रामीणों में आक्रोश उत्पन्न हो गया और उन्होंने बस में तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। इसके बाद बस को आग के हवाले कर दिया। जिससे बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews