
Seoni News : सिवनी जिले के धूमा में भगवान खाटू श्याम जी की विशेष पूजा-अर्चना कर महाआरती की गई। जिसके बाद भगवान को 56 भोग का प्रसाद चढ़ाया गया। इस दौरान जिलेभर के भक्तों ने हिस्सा लिया और भगवान का आर्शीवाद प्राप्त किया। बता दें कि कार्यक्रम में लोगों द्वारा मनमोहक झांकियां भी प्रस्तूत की गई। जिसे देखकर श्रद्धालुओं में अलग ही उत्साह नजर आ रहा था।

भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन
दरअसल, मां धूमादेवी काली मंदिर बाजार चौक में भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें कानपुर से आए भजन गायक रामजी त्रिपाठी एवं गायिका मन्नत शर्मा ने शाम को अपने मनमोहक गायन से रंगीन बना दिया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक योगेन्द्र सिंह बाबा, तहसीलदार दीक्षा वासनिक एवं मंडला, जबलपुर, सिवनी, छपारा, पलारी, आदेगांव, लखनादौन से आए श्रद्धालुगण आदि उपस्थित रहे।
जीवन में आती है खुशहाली
भगवान खाटू श्याम हिंदू धर्म के एक प्रसिद्ध देवता हैं। वे राजस्थान के खाटू गाँव में स्थित श्री श्याम मंदिर में विराजमान हैं। भगवान खाटू श्याम के अनेक नाम हैं, जैसे कि खाटू नाथ, खाटू वाले बाबा, सलासर वाले बाबा आदि। वे बलराम के रूप में भी जाने जाते हैं और कृष्ण भगवान के भाई के रूप में भी जाने जाते हैं। खाटू श्याम के प्रतिमा में वे एक काले रंग के रूप में दिखते हैं और उनके दोनों हाथ में छड़ी और खड़ग होते हैं।
खाटू श्याम मंदिर में अनेक भक्त उनकी उपासना करते हैं और उनसे मनोकामनाएं मांगते हैं। खाटू श्याम की कहानियों और उनके लीलाओं को सुनकर लोग उन्हें अपने जीवन में खुशहाली के लिए विनम्रता से प्रार्थना करते हैं।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

