35 लाख के साथ 6 आरोपी  गिरफ्तार, गाड़ी और 63 चांदी के सिक्के भी बरामद

35 लाख के साथ 6 आरोपी  गिरफ्तार, गाड़ी और 63 चांदी के सिक्के भी बरामद

सिवनी।सपना जाटव
जिले के लखनादौन के ग्राम समनापुर में लगभग 4 महीने पूर्व निजी गुटका के थोक  विक्रय का  कारोबार की दुकान में हुई 63 लाख रुपए की बड़ी चोरी के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने 35 लाख 83 हजार पांच सौ रुपए नगद एक एक्टिवा बाइक ,एक कलर टीवी तथा लगभग 10 हजार रुपए कीमत के 63 चांदी के सिक्के बरामद कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने बताया कि लखनादौन थाना के ग्राम समनापुर में 8 एवं 9 अक्टूबर2019 की दरमियानी रात अज्ञात चोरों द्वारा गुटका की एक थोक विक्रेता की गोदाम में चोरी कर गोदाम में रखे 63 लाख रुपए चुरा लिए थे इतनी बड़ी चोरी पुलिस के लिए एक चुनौती बनी हुई थी इस चुनौती से निपटने के लिए एक जिला स्तरीय टीम का गठन किया गया था और साइबर टीम और मुखबिर की सहायता से पुलिस ने बारीकी से छानबीन कर इस घटना का खुलासा करते हुए लखनादौन थाना क्षेत्र में रहने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके पास से 33 लाख 83 हजार 500 सौ नगद रुपए और एक एक्टिवा एवं एक कलर टीवी तथा लगभग 10 हजार रूपए कीमत की 63 चांदी के सिक्के जप्त किए हैं पुलिस को अभी इन आरोपियों से लगभग 10 लाख रुपया और मिलने के उम्मीद है पुलिस आरोपियों से सख्ती से पूछताछ के बाद कल शाम आरोपियों से ₹800000 की राशि और बरामद की गई है

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews