मारपीट से युवक की मौत तीन आरोपी गिरफ्तार

मारपीट से युवक की मौत तीन आरोपी गिरफ्तार

सिवनी। सपना तिलक जाटव।

मामूली विवाद किस तरह बड़ी घटना का रूप ले लेते हैं यह लेते हैं। यह सिवनी में उस समय सामने आया जब पिकअप वाहन द्वारा बाइक सवार युवकों को कट मारने पर बाइक सवार युवकों ने वाहन में बैठे युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी और युवक की मौत हो गई।

घटना को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है दरअसल कल शाम लगभग 7:00 बजे डूंडा सिवनी थाना क्षेत्र के सेलुआ घाटी उस समय घटित हुई जब पिकअप वाहन सब्जी छोड़कर वापस सिवनी की ओरआ रहा था। और इसी दौरान सड़क के गड्ढे को बचाने के चक्कर में उसके द्वारा बाइक सवार युवकों को कट लग गया युवकों की बाइक  सड़क के नीचे उतर गई।  हालांकि इस घटना में किसी तरह की किसी को चोट नहीं आई थी। लेकिन बाइक सवार युवक पिकअप का पीछा करते हुए आगे आए और चूनाभट्टी क्षेत्र में पिकअप के सामने अपना वाहन खड़ा कर पिकअप में वाहन सवार युवक  जमरूद्दीन के साथ बेरहमी से उसके साथ मारपीट करने लगे।

सूचना जब डूंडा सिवनी थाना को पहुंची तो पुलिस ने मौके में पहुंचकर युवक को थाने लाई। और युवक की बिगड़ती स्थिति देखकर उसे जिला चिकित्सालय ले गए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस पूरे मामले में  डूंडासिवनी पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर युवक की लाश के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और पुलिस मामले की जांच मैं जुट गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews