सिवनी में कुएं में डूबने से तीन लोगों की मौत, सीएम शिवराज ने की 4 लाख की राहत राशि की घोषणा

BHOPAL GIRL TRAGEDY

BHOPAL COLLAGE GIRL mystery

Seoni News : मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के धूमा क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ कुएं में डूबने से पिता और दो बच्चों की मौत हो गई है। घटना की खबर लगते ही पुलिस प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे और गांव वालों की मदद से तीनों के शवों को कुएं से बाहर निकाला,और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

यह है मामला

बता दें कि यह घटना थाना धूमा क्षेत्र अंतर्गत धपारा गांव में शाम 5.30 का है। जहाँ धपारा गांव के नजदीक एक खेत में कच्चा कुआं खोदा गया था, जो खुला पड़ा था। बेटा-बेटी समेत पिता इस कुएं में कैसे डूबे। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। यह घटना कैसे हुई इस बात की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

सीएम शिवराज सिंह ने किया ट्वीट

सीएम शिवराज सिंह ने ट्वीट कर कहा कि सिवनी जिले के धूमा क्षेत्र थानांतर्गत धपारा गांव में कुएं में डूबकर 3 लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायक एवं दुःखद है। मैं दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ और ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वह शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें। इस हृदयविदारक दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को ₹4 लाख की राहत राशि प्रदान की जायेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने किया ट्वीट

कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा कि सिवनी जिले के धूमा क्षेत्र थानांतर्गत धपारा गांव में कुएं में डूबकर 3 लोगों की मृत्यु का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। मैं दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ और ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वह शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews