
Seoni News : मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में बाघ का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। बता दें बाघ कभी शहर तो कभी गांव में दस्तक दे रहा है, जिससे इलाकों में सनसनी फैली हुई है। लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। इसी कड़ी में एक बार फिर 434 कंपाउंड बाघ ने वन विकास निगम के अंतर्गत बैल पर हमला कर दिया।
दरअसल, साफापार निवासी चेत सिंह पिता बबलूगोंड के बैल को साफापार गांव से बुढ्ढी मार्ग पर एक किलोमीटर की दूरी जंगल में बाघ के द्वारा शिकार किया गया। जिसकी जानकारी गांव के एक किसान ने वनरक्षक एवं अधिकारियों को दी। सूचना पाते ही वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन जारी कर दिया।
जिले में अलग-अलग जगह पर बाघ का मूमेंट दिख रहा है। उससे लोगों में काफी दहशत हैं। इस तरह की घटनाएं सामने आने के बाद लोग परेशान हैं। वन विभाग के अधिकारियों से बाघ को पकड़ने की मांग कर रहे हैं तकि लोग राहत महसूस कर सके।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

