
सिवनी। पेंच टाईगर रिजर्व अंतर्गत खामरीठ बीट के ग्राम खंबा में बाघ ने एक युवती को शिकार बना लिया| युवती महुआ बीनने के लिये गयी हुयी थी। बाघ के हमले से युवती की मौके पर ही मौत हो गई| वहीं इस घटना को लेकर ग्रामीणों में वन अमले के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है। घटना की सूचना मिलने के बाद जाँच प्रारंभ कर दी गयी है। मौके पर एसडीएम व अधिकारी पहुंचे|
जानकारी के मुताबिक खंबा गांव निवासी युवती नीलकली पिता पतिराम परते (18) महुआ बीनने के लिये गयी हुयी थी। इस दौरान बाघ युवती का बाघ ने शिकार किया है। बाद में बाघ युवती को जंगल घसीटकर ले गया। सूचना पर कुरई थाना पुलिस बल व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे| ग्रामीणों को समझाइश देकर शांत कराने की कोशिश की जा रही है।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

