Seoni News: सिवनी में कुएं में तैरता मिला नर तेंदुआ का शव, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

Seoni News: सिवनी में कुएं में तैरता मिला नर तेंदुआ का शव, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

Seoni News : मध्य प्रदेश के सिवनी से इस समय की बड़ी घटना सामने आ रही है। दरअसल, यहां एक नर तेंदुआ करेंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। जिसके बाद उसके शव को डूंडासिवनी गांव के राजस्व क्षेत्र में खेत के कुएं में फेंक दिया था, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, वन विभाग की टीम को सूचना मिलते ही शव को कुंए से बाहर निकाला गया और जांच शुरू कर दी गई है।

तेंदुए के शव का किया रेस्क्यू

मिली जानकारी के अनुसार, दक्षिण सामान्य वनमंडल के रूखड वन परिक्षेत्र के दरासीकला क्षेत्र के डूंडासिवनी गांव के खेत के कुएं में तेंदुआ का शव पानी में तैरता दिखाई दिया था। जिसके बाद इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी गई। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची, जिसे रात होने के कारण कुएं उस समय बाहर नहीं निकाला जा सका लेकिन सुबह होते ही तेंदुए के शव का रेस्क्यू कर लिया गया।

पुछताछ जारी

इस मामले में किसान के खेत के कुएं से तेंदुआ का शव पानी से बाहर निकाला गया और शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। फिलहाल, मामले में चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पुछताछ की जा रही है। वहीं, अधिकारियों ने बताया पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक बिजली का करंट लगने से तेंदुए की मौत हो गई है। जिसकी जांच जारी है।

एसडीओ ने दी जानकारी

वहीं, योगेश पटेल एसडीओ कुरई ने कहा कि शव तीन-चार दिन पुराना है। पोस्टमार्टम में करंट लगने से तेंदुआ की मौत होने की पुष्टि हुई है। साथ ही उन्होंने बताया कि करंट फैलाने के लिए उपयोग की गई सामग्री भी जब्त की है। मामले में विस्तृत जांच की जा रही है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews