सिवनी जिले में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी कार, 1 बच्चे की मौके पर हुई मौत

सिवनी जिले में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी कार, 1 बच्चे की मौके पर हुई मौत

Seoni News : मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक तरफ सभी होली के रंग में रंगे हुए थे तो वहीं दूसरी ओर सड़क हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं। दरअसल, घटना बरघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत नांदी गांव के पास का है। जहां एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें तीन लोग सवार थे। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

घायलों का इलाज जारी

स्थानीय लोगों ने आनन- फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। साथ ही, दोनों घायलों को इलाज के लिए स्थानीय लोग और एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरघाट लाया गया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पिंडरई में भी हुआ सड़क हादसा

वहीं, जिले के ही बरघाट थाना अंतर्गत पिंडरई में भी एक हादसा हो गया। जहां दो बाइक सवारों की आपस में भिडंत हो गई। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। फिलहाल, सभी का इलाज जारी है और पुलिस भी मामले के जांच में जुटी हुई है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews