Seoni News: गांव माहुलपानी में जंगली जानवर का आतंक, 7 बकरियों को बनाया निशाना

Seoni News: गांव माहुलपानी में जंगली जानवर का आतंक, 7 बकरियों को बनाया निशाना

Seoni News : मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में इन दिनों जंगली जानवरों का आतंक फैला हुआ है। जिससे पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल, छपारा विकासखंड सीमा क्षेत्र के गांव माहुलपानी में अज्ञात जंगली जानवर ने 7 बकरियों को अपना निशाना बनाया। जिससे उनकी मौत हो गई है। जानकारी लगते ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग समेत खंड पशु चिकित्सा को दी। इधर, घटना के कारण पूरे गांव के लोगों में काफी ज्यादा दहशत का माहौल बना हुआ है।

जंगलों में पानी की कमी

मामले में खंड पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके गौतम ने बताया कि सभी बकरियों पर हिंसक जानवर ने हमला कर दिया। वन्य क्षेत्र से लगे हुए गांव के पशुपालकों को हमेशा सलाह दी जाती है। दरअसल, इस समय जंगलों में पानी की कमी हो गई है जिसके कारण वो भटकते हुए गांव की ओर आ जाते हैं और अपने से छोटे पशुओं को अपना भोजन बनाते हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews