आबकारी विभाग के प्रधान आरक्षक का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

आबकारी विभाग के प्रधान आरक्षक का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

सिवनी।

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक प्रधान आरक्षक और आरक्षक रिश्वत लेते हुए दिखाई दे रहे है। वीडियो में प्रधान आरक्षक महिलाओं के परिजनों से फिर से आराम से शराब बेचने की बात कह रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद आबकारी विभाग में हड़कंप मच गया है। 

दरअसल, वीडियो सिवनी जिले का शुक्रवार का बताया जा रहा है।जहां आबकारी विभाग के प्रधान आरक्षक अमृतलाल झारिया और एक आरक्षक ने शराब के कारोबार से जुड़ी तीन महिलाओं को पकड़ लिया था और प्रधान आरक्षक अमृतलाल झारिया महिलाओं को लेकर आबकारी विभाग कार्यालय ले आया गया।सूचना मिलने के बाद परिजन आबकारी विभाग पहुंचे तो यहां  झारिया ने धमकाते हुए सभी से एक एक हजार की मांग कर रहे है और नहीं देने पर महिलाओं को जेल भेज देने की चेतावनी दी। इसके बाद परिजन ने कही से पैसों का इंतजाम कर प्रधान आरक्षक और एक अन्य आरक्षक को दिए और महिलाओं को छुड़वा लिया। हैरानी की बात तो ये है कि वीडियो में प्रधान आरक्षक महिलाओं के परिजनों से फिर से आराम से शराब बेचने की बात कह रहे हैं,जबकी इसी के लिए वे उनको पकड़ कर लाए थे। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वही विभाग में हड़कंप मच गया है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews