कोरोना को परास्त कर 10 लोग लौटे घर, स्वस्थ हुए मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 151

कोरोना को परास्त कर 10 लोग लौटे घर, स्वस्थ हुए मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 151

शहडोल , अखिलेश मिश्रा
मेडिकल काॅलेज के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 10 व्यक्ति कोरोना को हराकर कोविड केयर सेंटर मेडिकल काॅलेज शहडोल से डिस्चार्ज किए गए,इस दौरान स्वास्थ्य दल ने उन्हें शुभकामनाओं के साथ घर के लिए विदा किया, साथ ही स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन अनुसार सभी को अगले एक सप्ताह तक होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी|
इस प्रकार जिले में अब तक 107 व्यक्ति स्वस्थ होकर कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं, स्वस्थ हुए मरीजों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने की बात कही गयी एवं सेवाभाव, सहयोग एवं समर्पण हेतु जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग को धन्यवाद ज्ञापित किया गया,इस प्रकार जिले में अब तक 151 व्यक्ति स्वस्थ होकर कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews