
Shahdol News : मध्यप्रदेश के शहडोल जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक परिवार पर आकाशीय बिजली गिर गई। जिसमें बच्चा समेत परिवार के 4 सदस्य घायल हो गए हैं। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं, आनन- फानन में स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल, सभी का उपचार जारी है।

दर्शिला चौकी का मामला
दरअसल, मामला जैतपुर थाना के दर्शिला चौकी का है, जहां एक परिवार महुआ बीनने गया था। इस दौरान पेड़ के नजदीक अचानक आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में डेढ़ वर्षीय मासूम के साथ पूरा परिवार आ गया।
मामले को लेकर बच्चे की मां सीता ने बताया कि, “वह हम लोगों के साथ महुआ बीन रहा था, जहां अचानक मौसम में बदलाव होने के साथ ही तेज गरज के साथ बारिश होने लगी। बिजली भी चमक रही थी। इसी क्रम में यह घटना घट गई।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

