अलग-अलग स्थानों में डूबने से चार लोगों की मौत

अलग-अलग स्थानों में डूबने से चार लोगों की मौत

शहडोल| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शहडोल (Shahdol) जिले में दो अलग अलग जगह पर तीन लोगों की डूबने (Drowned) से मौत हो गई| जयसिंह नगर थाना अंतर्गत ग्राम अटरिया निवासी एक 13 वर्षीय बालक की फुलाहा बांध में डूबने से मौत हो गई। बच्चे का नाम राकेश कुशवाहा पिता राजेंद्र कुशवाहा है, जो कि अपने चाचा और भाई के साथ नहाने के बांध पहुंचा था| जहां गहरे पानी में जाने से डूबने से उसकी मौत हो गई|

दूसरी घटना जिले के बुढार थाना क्षेत्र ग्राम लालपुर की है| जहां 23 वर्षीय देवकी बैगा और 8 वर्षीय जानकी बैगा कि आज सुबह करीब 9:30 बजे नहाते समय नाले में डूबने से मौत हो गई घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची शव को पानी से बाहर निकाला गया

नहर में नहाने गए युवक की डूबने से मौत
जबलपुर जिले के तिलवारा थाना क्षेत्र स्थित एक नहर में नहाने गए युवक की आज डूबने से मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार नारायणपुर के पास नहर में नहाने गया छोटू पाल (18) की डूबने से मौत हो गयी। उसका शव बरामद कर लिया गया है। वह भिंड जिले का निवासी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews