
Shahdol News : शहडोल में 6 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। जिससे पूरे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। इधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
गोहपारू थाना क्षेत्र का मामला
दरअसल, मामला गोहपारू थाना क्षेत्र के टेटकी गांव का है। जब घर के अंदर के खेलते वक्त घर में दीवार पर बना पिलर बच्ची के ऊपर गिर गया। जिससे नीचे दम घूटने से उसकी जान चली गई। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि बरसात की वजह से पिलर पूरी तरीके से गीला हो गया था। मृतक बच्ची का नाम साधना सिंह है। फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

