शहडोल में ABVP कार्यकर्ताओं ने UIT में अनियमितताओं का किया विरोध, तकनीकी शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

खेल गतिविधियों के लिए बजट होने के बावजूद कोई खेल प्रतियोगिताएं नहीं कराई जा रही हैं और छात्राओं के लिए परिवहन की सुविधा न होने से भी समस्याएं हो रही हैं।
शहडोल में ABVP कार्यकर्ताओं ने UIT में अनियमितताओं का किया विरोध, तकनीकी शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Shahdol News : मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने इंजीनियरिंग कॉलेज यूआईटी में हो रही अनियमितताओं के विरोध में तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के नाम ज्ञापन सौंपा है। जिसमें छात्रों ने कॉलेज में केवल दो ब्रांचों के संचालन, खराब कैंटीन सेवाओं, डी.जी. सेट जनरेटर के न चालू होने और आवश्यक प्रैक्टिकल उपकरणों की कमी जैसे मुद्दों को उठाया है। बता दें कि इंजीनियरिंग कॉलेज 10 वर्षों से लगातार संचालित हो रहा है, लेकिन आजतक ये सारी सुविधाएं स्टूडेंट्स को उपलब्ध नहीं कराई गई है।

सुविधा न होने से हो रही समस्याएं

नगर मंत्री अमन त्रिपाठी ने बताया कि तकनीकी शिक्षण संस्थानों के अनुसार सभी यूटीआई संस्थाओं में डीटीआई पोर्टल के माध्यम अतिथि विद्वानों की नियुक्तियां से होती है, लेकिन शहडोल यूटीआई के मैकेनिकल ब्रांच में प्राचार्य पी.एल. वर्मा द्वारा साक्षताकर करवाकर नियुक्ति की गई। यह प्रतिनियुक्तिया पूर्व कुलपति डॉ. सुनील गुप्ता द्वारा गई जो कई करोड़ों के घोटाले में दोषी पाए गए और जेल गए। इस प्रकार सरकार आदेश का खुलेआम उल्लंघन किया गया है। इसके साथ ही छात्रों को इंडस्ट्रियल विजिट्स और एक्सपर्ट लेक्चर जैसी सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं। खेल गतिविधियों के लिए बजट होने के बावजूद कोई खेल प्रतियोगिताएं नहीं कराई जा रही हैं और छात्राओं के लिए परिवहन की सुविधा न होने से भी समस्याएं हो रही हैं।

उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

छात्रों की मांग है कि RGPV भोपाल द्वारा अशासकीय महाविद्यालय S.A.T.I. के अधिकारी डॉ. पी एल वर्मा को 3 नवम्बर 2020 से 2 नवम्बर 2021 तक 1 साल के लिए यूआईटी शहडोल महाविद्यालय में भेजा गया था, लेकिन अगले 1 साल के लिए एक बार फिर इनका कार्यकाल बढ़ाया गया। इसलिए पुनः इनकी नियुक्ति 3 जनवरी 2022 को की गई, जिससे यह लगभग दो माह का बैंक पीरियड होने के बाद भी वेतन लिया गया। इसकी जांच कराई जाए। वहीं, छात्रों ने 7 दिनों में कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

ये लोग रहे मौजूद

ज्ञापन सौंपने के दौरान ABVP के विभाग संगठन मंत्री सावन सिंह, जिला संयोजक अखिलेश सिंह, सौरभ द्विवेदी, विभाग छात्रा प्रमुख सुबोधिनी शुक्ला, शिवम वर्मा, अब्दुल कादिर, अंजली पांडे, यश शर्मा, शिवा गौतम, अजय सिंह, नवनीत शर्मा, अभिनाश द्विवेदी, डाक्टर सिंह मार्को, प्रांशु गुप्ता, शुभी मिश्रा, गौरव केवट, अभिषेक यादव, आदित्य बारी, उदय गुप्ता, रितेश मिश्रा, सोहेल खान, हर्षित द्विवेदी, कृष्णकांत चौरसिया, जय सहित अन्य छात्र-छात्राएं और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राहुल सिंह राणा, शहडोल

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews