
शहडोल, अखिलेश मिश्रा
वन अमले ने एक बार फिर कार्रवाई करते हुए इमारती लकड़ी के साथ आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। बता दें कि वन मंडल अधिकारी दक्षिण शहडोल नेहा श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में उप वन मंडल अधिकारी सोहागपुर राहुल मिश्रा के नेतृत्व में जारी सर्च वारंट से आरोपी शेषमणि सिंह परस्ते निवासी बाणगंगा रोड शहडोल के नवनिर्मित मकान में जब तलाशी ली गई, तो वहां पर 28 नग चिरान वीजा एवं एक नग कसही की सिल्ली बरामद हुई।
जिस पर वन अपराध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। बताया गया कि यह लकड़ी आरोपी अपने निजी उपयोग के लिए जंगल से चोरी करके लाया था। जहां उमरिया जिले के चौरी के जंगल से सेंटरिंग के सामान के साथ इमारती लकड़ी लाया था, जिसकी जानकारी मिलते ही वन विभाग ने कथित आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की है।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

