
Shahdol News : मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जब एक युवक ने चंद पैसों के लिए अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एक दोस्त की किडनैपिंग करवा ली। जिसे उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में ले जाकर बंधक बनाया। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसपर अपहरण का केस दर्ज किया गया है।
दरअसल, मामला ब्यौहारी थाना क्षेत्र का है। जब पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसने बरकछ के रहने वाले अर्पित द्विवेदी को किडनैप कर लिया था।
टीआई ने दी ये जानकारी
मामले को लेकर थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि साइबर सेल की मदद से आरोपी युवक की लोकेशन ट्रेस की गई। जिसके आधार पर पुलिस की टीम प्रयागराज के शंकरगढ़ पहुंची, जहां स्थानीय पुलिस की मदद से घेराबंदी कर गैरेज में छापा मारा। इस दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही अर्पित को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है।
4 की तलाश जारी
पुलिस से मिल रही जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान शुभम कुमार मिश्रा के रूप में की गई है। जिसने 50,000 रुपये के लिए अपने दोस्त को किडनैप कर लिया था। पूछताछ के दौरान इस बात का खुलासा हुआ कि 5 लोगों ने अर्पित को जबरन एक गाड़ी में बिठाया और परिजनों को धमकी देकर 49,000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवाया। फिलहाल, 4 अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

