Shahdol News:14 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी के घर चला प्रशासन का बुलडोजर, पढ़ें पूरी खबर

Shahdol News:14 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी के घर चला प्रशासन का बुलडोजर, पढ़ें पूरी खबर

Shahdol News : मध्य प्रदेश के शहडोल में 14 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी के घर पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया है। दरअसल, कुछ दिन पहले दरसिला चौकी अन्तर्गत ग्राम खांडा में अतिथि शिक्षक हैवान बन गया। इस दौरान उसने एक 14 साल की नाबालिग लड़की को अपने हवस का शिकार बनाया। केवल इतना ही नहीं आरोपी ने उसके साथ बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई और न्याय की गुहार लगाई।

भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवेंद्र सिंह उर्फ गुड्डा के घर पर प्रशासन का बुलडोजर चलाया और लगभग 10 डिसमिल जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई गई। इस दौरान एसपी ने 51 अधिकारी और कर्मचारियों को तैनात कर दिया। जो कि मौके पर मौजूद रही ताकि किसी प्रकार की अनहोनी को रोका जा सके।

लोगों ने किया फैसले का स्वागत

घटना के बाद जिले वासियों में खुशी की लहर दौड़ उठी। उन्होंने कहा कि, वो प्रशासन की कार्रवाई का स्वागत करते हैं क्योंकि उनकी यह फैसला शिवेंद्र जैसे दुष्कर्मी के लिए एकदम सही है। साथ ही उनका कहना यह भी था कि, प्रशसान की इस कार्रवाई के बाद समाज में पनप रहे ऐसे आरोपियों को एक सबक मिलेगी, जो बच्चियों, महिलाओं के साथ ऐसी वारदातों को अंजाम देकर उनकी हत्या कर देते हैं।

आरोपी के लिए फांसी की मांग

वहीं, पुलिस ने दुष्कर्म कर हत्या करने वाले आरोपी शिवेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और उससे कड़ाई से पुछताछ की जा रही है। मामले में परिजनों से लेकर समाजसेवियों की बस एक ही मांग है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसे फांसी की सजा दी जाए। अब देखना यह होगा कि, घटना में न्यायालय की तरफ से हत्यारे को क्या सजा दी जाती है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews