
Shahdol News : शहडोल जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक बेटा अपने पिता से नाराज होकर घर से निकला था। जिसका शव धमनी डैम में तैरता हुआ पाया गया। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। आनन-फानन में ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया है। साथ ही, मामले की जांच में जुट गई है।
खैरहा थाना क्षेत्र का मामला
दरअसल, मामला खैरहा थाना क्षेत्र का है। जब एक दिन पहले 19 वर्षीय युवक आयुष पाठक पिता की बात से गुस्सा होकर घर से निकला था। काफी देर हो जाने पर भी वापस नहीं लौटने पर घरवालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। तब परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके अलगे दिन पुलिस को कुछ लोगों ने सूचना दी कि डैम में एक लड़के का शव तैरता नजर आ रहा है।
थाना प्रभारी ने दी ये जानकारी
तभी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। मामले को लेकर थाना प्रभारी दिलीप सिंह का कहना है कि युवक की मौत डैम में नहाते वक्त डूबने से हुई है। फिलहाल, इस बात का स्पष्टीकरण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। वहीं, परिजनों का कहना है कि मृतक के पिता ने उसके ज्यादा मोबाइल देखने की बात पर नाराज थे। जिससे उनका बेटा उनसे खफा हो गया और घर से निकल गया। साथ ही, अपना फोन भी बंद कर लिया था।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

