शहडोल में इस बात से नाराज पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

शहडोल में इस बात से नाराज पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Shahdol News : मध्यप्रदेश के शहडोल से बड़ी घटना सामने आई है। जहां एक पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। आनन- फानन में पुलिस और लड़की के मायके वालों को इसकी सूचना दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अुने कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर लिया है। साथ ही, आरोपी पति को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, आरोपी पति पत्नी की नानी की संपत्ति भी अपने नाम कराना चाह रहा था, जिसका विरोध पत्नी ने किया। यह बात आरोपी नागवार गुजरी और उसने आधी रात पत्नी की हत्या कर दी।

टीआई ने दी जानकारी

गोहपारू थाना प्रभारी सुभाष दुबे ने बताया कि आरोपी पति महिपाल कोल ने उसकी पत्नी की नानी की भूमि को अपने नाम में करवाने की कोशिश की लेकिन श्याम बाई ने इस बात को मानने से साफ इंकार कर दिया। उनके पास और भी बहनें हैं जिन्हें भी नानी अपनी जमीन देगी इसलिए उस जमीन को महिपाल कोल के नाम नहीं हो सकती। इस घटना की पूरी जानकारी मृतका पत्नी ने पुलिस थाने में दी।

भाई के पहुंचने से पहले हुई मौत

जिसके बाद पति एकदम से बौखला उठा और अपनी पत्नी से लड़ाई करने लगा। जिसके बाद वहां पास में रखी लाठी से उसे बुरी तरह पीटने लगा। जिससे वो बुरी तरह घायल हो गई और कुछ ही देर में इस दुनिया को अलविदा कह गई। इस दौरान उसने अपने मायके वालों को भी फोन लगाया लेकिन जबतक भाई वहां पहुंचा उसकी मौत हो चुकी थी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews