मंत्री के काफिले में आपस में टकराईं गाड़ियां, बाल-बाल बचे, कई नेताओं की कार क्षतिग्रस्त

car-collapsed-in-the-convoy-of-minister-onkar-singh-markam-in-shahdol

शहडोल। मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार में आदिम जाति कल्याण मंत्री ओंकार सिंह मरकाम बार बाल बच गए| उनके काफिले की गाड़िया आपस में टकरा गई| प्रभारी मंत्री जयसिंहनगर के शासकीय महाविद्यालय के वार्षिक स्नेह सम्मेलन से लौट रहे थे| तभी काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गई| इस हादसे में शहडोल एसपी की सहित कई नेताओं की गाड़ियां जो काफिले में चल रही थी क्षतिग्रस्त हो गई| गनीमत रही कि इस टक्कर में किसी को चोट नहीं लगी है| 

जानकारी के मुताबिक, घटना सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रोहनिया टोलप्लाज़ा के पास हुई। जहां जयसिंहनगर के शासकीय महाविद्यालय के वार्षिक स्नेह सम्मेलन से लौटते वक्त मंत्री ओंकार सिंह मरकाम के काफिले की गाड़ियां आपस में ही टकरा गई| काफिले में चल रही गाड़ियों ने ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी चक्कर में आठ गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस दौरान एसपी की गाड़ी को पीछे से टक्कर लगी और कार क्षतिग्रस्त हो गई| हादसे में एसपी भी बाल बाल बच गए| 

Image may contain: one or more people, car, tree and outdoor

Image may contain: 2 people, car and outdoor

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews