शहडोल में पेड़ से टकराई कार, 3 की मौके पर मौत, 2 ने अस्पताल में तोड़ा दम

train accident

Shahdol Road Accident : मध्य प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम ही नहीं ले रहे। जिसका एक ताजा मामला आज ही शहडोल से सामने आया है, जिसमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि 2 लोगों ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया है। वहीं, पुलिस को घटना की जानकारी लगते ही वो मौकास्थल पर पहुंची और तीनों का मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। अब इन दोनों शवों का पीएम कराकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। आइए विस्तार से जानें यहां…

पुलिस ने दी ये जानकारी

घुनघुटी चौकी प्रभारी एएसआई शैलेन्द्र चतुर्वेदी के मुताबिक सभी खनिज इंस्पेक्टर​​​​​​​ पुष्पेंद्र त्रिपाठी के भाई अमित शुक्ला का जन्मदिन मनाकर वापस शहडोल लौट रहे थे। इस दौरान कार मझगवां के पास अनिंयत्रित होकर टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। मृतकों की पहचान खनिज इंस्पेक्टर पुष्पेंद्र त्रिपाठी, अवनीश दुबे जिला प्रबंधक लोक सेवा, प्रकाश जगत संविदा इंजीनियर जिला पंचायत, दिनेश सारीवान सब इंजीनियर गोहपारू और पुष्पेंद्र त्रिपाठी के रुप में की गई है।

2 ने अस्पताल में तोड़ा दम

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इनके 5 अन्य साथी दूसरी कार में जो कि शहडोल पहुंच चुके थे। हादसे के बाद खुद अवनीश दुबे ने इसकी जानकारी फोन कर अपने दोस्तों को दी। वहीं, वापस अपने साथियों के पास पहुंचे 5 साथियों ने पुलिस को भी इसकी सूचना दी। जिसके बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए श्री राम अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान अविनाश की मौत हो गई। वहीं, दिनेश सारीवान की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उन्हें जबलपुर रेफर कर दिया गया था। तभी रास्ते में उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

गांव में पसरा मातम

वहीं, इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल बन गया है। सभी के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस की कानूनी कार्रवाई पूरी हो जाने के बाद सभी का विधि-विधान के साथ दाह संस्कार कर दिया जाएगा। सभी की उम्र लगभग 35 से 40 के बीच बताई जा रही है जो कि आपस में एक-दूसरे के रिश्तेदार भी थे।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews