Shahdol News: पानी की तलाश में भटककर बराक्ष गांव पहुंचा चीतल, आवारा कुत्तों ने किया हमला, बच्चों ने बचाई जान

Shahdol News: पानी की तलाश में भटककर बराक्ष गांव पहुंचा चीतल, आवारा कुत्तों ने किया हमला, बच्चों ने बचाई जान

Shahdol News : मध्यप्रदेश के शहडोल जिले की सीमा जंगल से जुड़ी हुई है। यह सीमा जंगल क्षेत्र से जुड़ी हुई होने की वजह से आने जाने वाले जंगली जानवरों के लिए रिहायशी क्षेत्र में भटकना आम बात होती है। इन दिनों बढ़ती गर्मी के कारण जानवर पानी के लिए दर-दर भटक रहे हैं। इसी दौरान आज सुबह ब्यौहारी वन परिक्षेत्र के ग्राम बराक्ष में पानी की तलाश में चीतल आ गया है। जिसे देखते ही आवारा कुत्ते उसपर टूट पड़े।

बच्चों ने बचाई चीतल की जान

इस दौरान मौकास्थल पर मौजूद बच्चों ने अपनी जान पर खेलकर चीतल की जान बचाई और किसी भी तरह कुत्तों को वहां से भगाया। वहीं, सूचना मिलते ही पूरे गांव के लोग एकत्रित हो गए। जिसके बाद चीतल को सुरक्षित पकड़कर इसकी जानकारी वन विभाग को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद चीतल को सौंप दिया गया।

प्रशासन को देना चाहिए ध्यान

हालांकि, इलाके में आवारा कुत्तों के चुंगल से जंगली जानवरों के लिए जोखिम हमेशा ही बना रहता है। इसलिए वन विभाग और स्थानीय प्रशासन को इस मामले पर ध्यान देना चाहिए ताकि जंगली जानवरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इसके अलावा, लोगों को जानवरों के साथ संवेदनशील होना चाहिए और उन्हें उनके रहन-सहन के लिए पर्याप्त जगह देनी चाहिए।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews