CM Helpline: झाबुआ कलेक्टर ने थमाया 12 अधिकारियों को नोटिस, वेतन काटने के निर्देश

शहडोल कलेक्टर

शहडोल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में सीएम हेल्पलाइन (CM Helpline) में लापरवाही बरतने झाबुआ कलेक्टर (Jhabua Collector) ने बड़ी कार्रवाई की है।कलेक्टर ने 18 अधिकारियों को शोकॉज नोटिस जारी किया है और 3 दिन में जवाब तलब करने को कहा है।झाबुआ कलेक्टर (collector) की इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़े.. मप्र निकाय चुनाव: आयुक्त ने कलेक्टरों को दिए यह निर्देश, 24 घंटे में करना होगा समाधान

दरअसल, झाबुआ कलेक्टर रोहित सिंह (Jhabua Collector Rohit Singh) द्वारा सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों का समय पर निराकरण नहीं करने पर विभिन्न विभागों के 12 अधिकारियों को शोकाज नोटिस जारी किए हैं।इन अधिकारियों से 3 दिवस में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।

इनमें कार्यपालन अभियंता ऊर्जा विभाग  विकास मोरे, कनिष्ठ अभियंता राजू सिंह बघेल, परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण  एल.एस.डोडिया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रामा  एम.एल.टांक, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी थांदला  सुरेश तोमर, खण्ड चिकित्सा अधिकारी थांदला डॉ. अनिल राठौर, खण्ड चिकित्सा अधिकारी राणापुर डॉ. जी.एस.चौहान, खण्ड चिकित्सा अधिकारी मेघनगर डॉ. शेलेक्सी वर्मा, खण्ड चिकित्सा अधिकारी रामा डॉ. शैलेस बबेरिया द्वारा एक-एक शिकायत, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पेटलावद तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी थांदला  अशोक चौहान की दो-दो शिकायतें तथा खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुन्नालाल चौपड़ा द्वारा 7 शिकायतों का समय पर निराकरण नहीं किए जाने पर 7-7 दिवस का वेतन (Salary) काटने के लिए यह नोटिस दिए गए है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews