कलेक्टर ने किया वेयर हाउस का निरीक्षण, नमूनों की जांच और साफ-सफाई के निर्देश

कलेक्टर ने किया वेयर हाउस का निरीक्षण, नमूनों की जांच और साफ-सफाई के निर्देश

शहडोल, अखिलेश मिश्रा। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ सतेन्द्र सिंह नरसरहा में स्थित मध्यप्रदेश स्टेट हाउसिंग लायजेस्टिंग सिस्टम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिल आपूर्ति नियंत्रक कमलेश टाण्डेकर, डीएम नान नरेश पवार, डिपो मैनेजर कैलाश कैथवाह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने 9360 वर्गफीट में बने वेयर हाउस का निरीक्षण करते हुए निर्देशित किया कि बड़े वाहनों के आवागमन हेतु सड़क चौड़ी बनाई जाए। साथ ही ट्रकों के खड़े होने के लिए वेयर हाउस के पीछे समतलीकरण कराकर निर्माण कार्य कराने का प्रस्ताव भी बनाकर शासन को प्रेषित किया जाए। कलेक्टर ने वेयर हाउस के परिसर में समुचित साफ-सफाई कराने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। वेयर हाउस में रखे खाद्यान्न के नमूने लेकर जांच कराने के निर्देश देते हुए उन्होने कहा कि समय-समय पर वेयर हाउस में रखे खाद्यान्नों के नमूनो की जांच कराई जाए जिससे खाद्यान्न की गुणवत्ता परखी जा सके। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जिला आपूर्ति नियंत्रक को निर्देशित किया कि इसी प्रकार अन्य वेयर हाउस में रखे खाद्यान्नो की भी जांच कराकर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews