कलेक्टर ने अस्पताल पहुंच व्यवस्थाओं का जायजा लिया, कई दिनों से मिल रही थी शिकायतें

कलेक्टर ने अस्पताल पहुंच व्यवस्थाओं का जायजा लिया, कई दिनों से मिल रही थी शिकायतें

शहडोल, अखिलेश मिश्रा

शहडोल जिले के मेडिकल कॉलेज में पिछले कई दिनों से मिल रही अव्यवस्थाओं की शिकायत पर कलेक्टर सत्येंद्र सिंह ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से भी इस संबंध में बात की और वहां पर भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों से बात कर वहां की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज के प्रबंधको को मरीजों के सही उपचार वह उचित खानपान में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने बताया कि कई स्वयंसेवी संस्थाएं हैं जिनके द्वारा मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों को निशुल्क भोजन के पैकेट भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं. तथा जो अन्य समस्याएं गर्म पानी और भोजन ना मिलने की थी उसे भी दूर करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। मरीजों को किसी प्रकार की तकलीफ नहीं होने दी जाएगी, इसके लिए उनके द्वारा खुद भी रेगुलर मॉनिटरिंग की जाएगी। साथ ही एक कमेटी बनाई जाएगी जो समय-समय पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों के संबंध में निरीक्षण करेगी एवं वहां हो रही अव्यवस्थाओं को दूर करने का प्रयास करेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews