कोरोना से फिर हुई मौत, 65 वर्षीय महिला ने अस्पताल में दम तोड़ा

कोरोना से फिर हुई मौत, 65 वर्षीय महिला ने अस्पताल में दम तोड़ा

शहडोल। अखिलेश मिश्रा| आदिवासी बाहुल्य जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। एक बार फिर एक महिला की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हो गई है। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि उक्त महिला वृद्ध थी और काफी दिनों से बीमार चल रही थी। 65 वर्षीय उक्त महिला बलपुरवा की रहने वाली थी। डॉक्टरों ने बताया कि वृद्ध महिला की मौत सुबह लगभग 11 बजे हुई है। वहीं शव नगर पालिका के कर्मचारियों को सौंप दिया गया था जिसका अंतिम संस्कार कोरोना प्रोटोकाल के तहत किया गया है। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि अभी भी कई मरीज वेंटीलेटर पर हैं जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
29 नए पॉजिटिव मिले 49 लौटे स्वस्थ होकर जिले भर से 29 कोरोना के नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इन सभी मरीजों को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। वहीं किसी मरीज की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews