
Shahdol News : मध्य प्रदेश का शहडोल जिला आए दिन अपराधों को लेकर मीडिया में चर्चा का विषय बना रहता है। आज एक बार फिर किसान के साथ ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस द्वारा फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही इसकी पड़ताल शुरू कर दी गई है।
दरअसल, घटना खैरहा थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाले किसान के साथ साइबर ठाकुर ने 4 लाख 12 हजार की धोखाधड़ी की गई है। आश्चर्य की बात यह है कि किसान के पास डिजिटल पेमेंट या एटीएम से पैसा निकालने की कोई व्यवस्था नहीं थी। इसके बावजूद इतनी बड़ी ठगी को अंजाम दिया गया है।
ऐसे हुआ खुलासा
मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित किसान अपनी जमा पूंजी निकालने के लिए बैंक पहुंचा, जहां अधिकारियों ने उन्हें बताया कि खाते में राशि नहीं है। इससे परेशान होकर वह सीधे पुलिस स्टेशन पहुंचा और इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। इस दौरान पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसके पास एटीएम, यूपीआई जैसे डिजिटल ट्रांजेक्शन जैसी कोई भी सुविधा नहीं है। पुलिस से मिल रही जानकारी के अनुसार, फरियादी का नाम कमल नारायण है। जिसने बताया कि 3 महीने पहले उसे कॉलरी से मुआवजा राशि मिली थी। जिसे उसने बैंक में जमा करवा दिया था, लेकिन जब ऐसे निकालने के लिए पहुंचा तो उसके अकाउंट में मात्र 179 रुपय ही बचे थे। बैंक स्टेटमेंट से पता चला कि डिजिटल माध्यम से कई बार अमाउंट निकाले गए हैं । जिसकी लोकेशन दिल्ली और झारखंड है। फिलहाल, साइबर सेल की टीम द्वारा मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।
जांच जारी
साइबर सेल प्रभारी सत्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि एटीएम क्लोन के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। फिलहाल, इस मामले की जांच की जा रही है। इसके अलावा, अन्य लोगों से भी अपील की गई है कि वह बहुत सावधान रहे क्योंकि ठगों के लिए अगला टारगेट आप भी हो सकते हैं।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

