साइबर ठगों का नया हथकंडा, जेल में बंद आरोपी के घर फोन कर कहा पिटाई से बचाना तो पैसे भेजो, ठग लिए 20 हजार रुपये

साइबर ठग नए नए तरीके निकालकर लोगों को अपना शिकार बनाते हैं लेकिन इस बार जो तरीका अपनाया है वो शायद पहली बार है कि जेल में बंद आरोपी की पिटाई के नाम पर परिजनों को धमकाया गे और फिर पिटाई रोकने के बदले ठगी की गई है।
Cyber ​​fraud

Cyber ​​fraud

साइबर ट्रांजिशन ऑनलाइन ठगों के लिए एक बड़ा हथियार बनता जा रहा है, वे लोगों को अपने जाल में उलझाकर उनसे उनकी गाढ़ी कमाई ठग रहे हैं और लोग परेशान हो रहे हैं, ताजा मामला शहडोल से सामने आया है जब जेल में बंद एक कैदी को पिटाई से बचाने के नाम पर ऑनलाइन फ्रॉड किया गया है।

एक ओर जहां सरकार और पुलिस महकमा आमजन को साइबर ठगी से सतर्क रहने की लगातार अपील कर रही है, वहीं दूसरी ओर ठग नए-नए हथकंडे अपनाकर लोगों को जाल में फंसा रहे हैं। ताजा मामला शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां शातिर ठगों ने जेल में बंद युवक को पिटाई से बचाने के नाम पर उसके परिजनों से 20 हजार रुपये ठग लिए।

ब्यौहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कटकाड़ीह भमरहा निवासी रामबोध साहू को पुलिस ने 3 अगस्त को गांजा के पौधे बाड़ी में लगाने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया, रामबोध की गिरफ्तारी की जानकारी जैसे ही ऑनलाइन एफआईआर और अपडेट्स के जरिए ठगों को लगी, उन्होंने बेहद चालाकी से उसके परिवार को निशाना बनाया।

जेल में बंद युवक को पिटाई से बचाने के नाम पर फ्रॉड 

ठगों ने रामबोध साहू के घर पर फोन किया, रामबोध की बहू सावित्री को ठगों  ने  कहा कि वह रामबोध को पीट रहे हैं, अगर उसे बचाना है तो तुरंत 50 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करें, फोन कॉल के दौरान पीछे से मारपीट की आवाजें भी सुनाई जा रही थीं, जिससे रामबोध के परिवार में दहशत फैल गई, बदमाशों ने अक नंबर से स्कैनर भेजकर कहा कि इस पर पैसे ट्रांसफर कर दो।

साइबर ठगों ने ऑनलाइन ट्रांसफर कराये 20 हजार रुपये 

पिटाई की आवाजें सुनकर परिजन परेशान हो गए उन्होंने कहा 50 हजार तो नहीं है 20 हजार भी भेज देते हैं और फिर स्कैनर से ठगों को 20 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए, भुगतान के कुछ ही मिनटों बाद जब उन्होंने दोबारा संपर्क किया तो ठग का व्यवहार बदला-बदला सा था। फोन उठाने के बाद उसने गाली-गलौज करते हुए साफ कहा कि वह रोज ऐसे ही लोगों को ठगता है और यही उसका काम है।

पुलिस खंगाल रही ठगों की लोकेशन और कॉल डिटेल

घटना के बाद रामबोध के परिजनों ने शहडोल साइबर सेल और ब्यौहारी पुलिस को शिकायत की है। एडिशनल एसपी अभिषेक दीवान के मुताबिक, जिस नंबर से ठगों ने कॉल किया था, उसकी लोकेशन और कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। साइबर टीम सक्रिय हो गई है और इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटी है।

[dgv_vimeo_video id=”1108381404″]

[dgv_vimeo_video id=”1108381539″]

शहडोल से राहुल सिंह राणा की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews