नशीली दवाइयों की ट्रेन से तस्करी करने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे, शहडोल स्टेशन से आरोपी गिरफ्तार

आरोपी  नशे के सौदागर के पास से कोतवाली पुलिस ने 12 सौ नग नशीली दवाए जब्त कर मामला दर्ज गिरफ्तार किया है।
नशीली दवाइयों की ट्रेन से तस्करी करने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे, शहडोल स्टेशन से आरोपी गिरफ्तार

SHEHDOL NEWS: ट्रेन में नशीली दवाइयों की तस्करी करने वालों को पुलिस ने पकड़ा है, आरोपी भोपाल से ट्रेन में इन नशीली दवाइयों को लाते थे। और शहडोल में सप्लाई करते थे। हालांकि ट्रेन में रेल पुलिस की सख्ती के बाद भी तस्कर बेखौफ होकर ट्रेन से नशे के सामानों की तस्करी कर रहे हैं।

ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

भोपाल से शहडोल की ओर आ रही ट्रेन में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी कर रहे शातिर बदमाश तस्कर को जिले की कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर आरपीएफ आफिस के पास पकड़ा, तस्कर के पास से 12 सौ नशीले इंजेक्शन जब्त कर कार्रवाई की गई। शहडोल जिले की कोतवाली पुलिस ने नशे का कारोबार करने वाले शहडोल के वार्ड नं 15 मोदी नगर के रहने वाले शातिर बदमाश असद हमद पिता आसिफ अली को घेराबंदी कर आरपीएफ थाने के पास से पकड़ा है। पकड़ा गया शातिर बदमाश भोपाल से शहडोल की तरह आ रही ट्रेन में नशे की सामग्री लेकर शहडोल स्टेशन से बाहर आ रहा था, आरोपी  नशे के सौदागर के पास से कोतवाली पुलिस ने 12 सौ नग नशीली दवाए जब्त कर मामला दर्ज गिरफ्तार किया है।

मुखबिर से मिली सूचना

इस पूरे मामले में शहडोल पुलिस को मुखबिर से भोपाल से ट्रेन के माध्यम से शहडोल नशे का जखीरा लेकर आने की सूचना मिली थी ,जिस पुलिस की विशेष टीम साइबर की टीम व कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया, जो की शहडोल में सप्लाई करने के फिराक में था, फिलहाल पुलिस पकड़े गए तस्कर से पूछताछ कर रही है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews