शहडोल में हाथियों की मूवमेंट ने बढ़ाई ग्रामीणों की परेशानी, अब ड्रोन कैमरे से नजर रखेगी वन विभाग की टीम

ब्यौहारी वन क्षेत्र के सेहरा जंगल में हाथियों की लोकेशन मिली, जिसे ड्रोन कैमरे के मदद से प्राप्त किया गया है। फिलहाल, वह यहां पर घूमते हुए पाए गए हैं।
Elephant

Shahdol News : मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में वन विभाग द्वारा हाथियों की रखवाली के लिए ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल किया जा रहा है। बता दें कि हाथी का एक दल पिछले एक महीने से ब्यौहारी वन परिक्षेत्र में विचरण करते हुए देखा जा रहा है, जिसने फसल को बर्बाद किया है। इससे किसानों को काफी ज्यादा नुकसान झेलना पड़ा है।

हाथियों का मूवमेंट नजर आने के बाद लगातार उन पर वन विभाग अमला द्वारा ड्रोन कैमरे से उनकी निगरानी करने का फैसला लिया गया है, ताकि किसी प्रकार की कोई अनहोनी भविष्य में ना हो।

ग्रामीणों की परेशानी

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार, जिस गांव में हाथियों का झुंड पहुंच रहा है। वहां बिजली लाइन बंद कर दी जाती है। दरअसल, कुछ दिन पहले सतना-शहडोल के बॉर्डर इलाके पर एक हाथी की करंट लगने से मौत हो गई थी। जिस कारण यह फैसला लिया गया है और वन विभाग अलर्ट मोड पर है। जैसे ही उन्हें हाथियों के मोमेंट की जानकारी लगती है। वह बिजली लाइन को बंद करवा देते हैं। इसी बीच ब्यौहारी वन क्षेत्र के सेहरा जंगल में हाथियों की लोकेशन मिली, जिसे ड्रोन कैमरे के मदद से प्राप्त किया गया है। फिलहाल, वह यहां पर घूमते हुए पाए गए हैं। ड्रोन कैमरे में लगभग 18 हाथियों का झुंड देखने को मिला है। जिसकी जानकारी लगते ही वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को सतर्क कर दिया है।

एसडीओ ने कही ये बातें

एसडीओ फॉरेस्ट रमेश सिंह ध्रुव ने बताया कि रामपुरवा, मऊ, सहित आधा से अधिक दर्जन गांवों के लाइन बंद कर दिए गए हैं, ताकि हाथियों को इससे नुकसान न पहुंच सके। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि वह हाथियों के आतंक से काफी ज्यादा परेशान हो चुके हैं। पिछले कुछ दिनों से जिस तरह की लगातार घटनाएं हो रही है, उससे उन्हें काफी ज्यादा नुकसान हो रहा है। हाथी गांव में पहुंच कर फसलों को नष्ट कर रहे हैं। साथ ही खलियान में रखे अनाज को भी खा लेते हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews